WhatsApp Channel Kya Hai – दोस्तों यदि आपने अभी हाल ही में अपना WhatsApp App अपडेट किया होगा तो आपको Status वाले जगह पर Updates का Option दिखा होगा और वंहा पर Status के नीचे कुछ Famous लोगो के फोटो नाम सहित दिखी होगी, दोस्त आपको जिन लोगो की फोटो उनके नाम सहित दिख रहा है वह उनका WhatsApp Channel है । आज हम आपको अपने इस ब्लॉग पोस्ट में आपको यही जानकारी देने वाले है की WhatsApp Channel Kya Ha
Whatsapp Channel Kaise Banaye इसका उपयोग क्या है, दोस्त यदि आप WhatsApp Channel के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लेना चाहते है तो आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़िए हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अंत तक पढने के बाद आपको WhatsApp Channel के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी ।
WhatsApp Channel क्या है ? (WhatsApp Channel Kya Hai)
WhatsApp Channel वॉट्स्ऐप का एक ऐसा नया फीचर है जो लोगों को बड़े ग्रुप के साथ वन-वे कम्युनिकेशन करने की सुविधा देता है।यदि आप Telegram Channel को जानते है तो यह बिलकुल टेलीग्राम चैनल के जैसा है जिस प्रकार Telegram Channel का जो Admin होता है वही चैनल में Video Audio , Text, Photo, Poll आदि Send कर पाता है और चैनल के सभी लोग इसे पढ़ सकते है बिल्कुल ऐसा ही फीचर WhatsApp Channel में भी है।
WhatsApp चैनल WhatsApp ग्रुप्स से अलग हैं क्योंकि ये वन-वे संचार की अनुमति देते हैं। इसका मतलब है सिर्फ चैनल के एडमिन पोस्ट कर सकते हैं और सदस्य केवल उन पोस्टों को पढ़ सकते हैं। वंही दूसरी ओर WhatsApp ग्रुप्स में, सभी सदस्य पोस्ट कर सकते हैं और एक-दूसरे के साथ चैट कर सकते हैं।
WhatsApp Channel के Features
WhatsApp Channel के Feature निम्नलिखित है।
- One Way Broadcasting – WhatsApp Channel में केवल Admin ही Message Text, Audio, Video, Photos, Document Poll को भेज सकता है ।
- Unlimited Followers – एक WhatsApp Channel के साथ Unlimited Member जुड़ सकते है इसके लिए कोई Limit निर्धारित नहीं की गयी है।
- Enhanced Directory – WhatsApp एक ऐसा Searchable Directory विकसित कर रहा है जिससे की वह WhatsApp उपयोगकर्ता को उसके Intrest के हिसाब Channel Suggest करेगा।
- Editing – WhatsApp Channel में भेजे गए Message को Admin 30 दिन के भीतर Edit भी कर पायेगा इस Feature से भेजे गए Message में सुधार करने और जानकारी को Updated रखने में मदद मिलेगी।
- Forwarding – WhatsApp Channel पर डाली गयी कोई जानकारी जब कोई फोल्लोवेर्स किसी दूसरी जगह साझा करेगा तो उसके साथ Original Channel की भी लिंक रहेगी जिससे Original Channel को खोजने में लोगो को मदद मिलेगी।
- End-to-end encryption: सभी WhatsApp संदेश, जिसमें चैनल संदेश भी शामिल हैं, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं। इसका मतलब है कि केवल प्रेषक और रिसीवर ही संदेशों को पढ़ सकते हैं, यहां तक कि WhatsApp भी नहीं।
WhatsApp Channel का क्या उपयोग है
दोस्तों WhatsApp Channel का उपयोग निम्नलिखित है।
समाचार और अपडेट साझा करना: WhatsApp Channel का उपयोग समाचार, अपडेट, और अन्य जानकारी को तेजी से साझा किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक व्यवसाय अपने ग्राहकों के साथ अपने नवीनतम उत्पादों और सेवाओं के बारे में अपडेट साझा करने के लिए WhatsApp Channel का उपयोग कर सकता है।
उत्पादों और सेवाओं का विज्ञापन करना: WhatsApp Channel बिज़नेस के लिए बहुत अच्छा टूल है WhatsApp Channel की मदद से छोटे बिजनेसमेन जो अपने Customer के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp Group और WhatsApp Bulk SMS Sender जैसे Software का Use करते थे वे WhatsApp Channel के माध्यम से अपने Customer के साथ जुड़े रहेंगे और उन्हें अपने बिजनेस से जुड़ी कोई भी नयी जानकारी या किसी प्रोडक्ट की जानकारी बहुत आसानी से पहुँचा पाएंगे।
समुदायों और रुचियों को बनाने और जुड़ने के लिए: WhatsApp Channel का उपयोग समुदायों और रुचियों को बनाने और जुड़ने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक स्कूल एक WhatsApp Channel का उपयोग अपने छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद करने के लिए कर सकता है।
शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना: WhatsApp Channel का उपयोग शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक विश्वविद्यालय अपने छात्रों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए WhatsApp Channel का उपयोग कर सकता है।
Audience इकठ्ठा करने में: WhatsApp Channel Creator और Influencer के लिए बहुत अच्छा फीचर है उनकी जो तमाम प्लेटफार्म जो ऑडियंस और फोल्लोवेर्स रहते है वे उन्हें एक जगह WhatsApp Channel में इकठ्ठा कर सकते है क्योकि WhatsApp Channel में Unlimited Member Add हो सकते है और आज के समय में लगभग हर कोई WhatsApp चलाता है।
Whatsapp Channel कैसे बनाये (WhatsApp Channel Kaise Banaye)
Whatsapp Channel बनाने से पहले अपने WhatsApp को Update कर लेना है क्योकि WhatsApp Channel का Feature WhatsApp के नए Update के साथ मिल रहा है यदि आपका WhatsApp Latest Version में Update नहीं होगा तो आपको WhatsApp Channel का Feature नहीं मिलेगा, WhatsApp Channel बनाने के लिए अपने फोन WhatsApp को Update कर ले उसके बाद नीचे बताये Step को Follow करे ।
- अपने Phone में WhatsApp को Open करिए आपको ऊपर की तरफ जंहा पहले Status लिखा मिलता था वंहा पर Update लिखा मिलेगा
- Update के Option पर Click करिए आपके सामने एक नया पेज आयेगा। जो नीचे Screenshot में दिखाए अनुसार होगा
- इस पेज में जंहा Channels लिखा होगा उसी के सामने एक Puls Icon होगा उस पर Click करे ।
- आपके सामने Create Channel और Find Channel लिखा आयेगा आप Create Channel पर क्लिक करिए
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जोकि नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाए अनुसार होगा।
- इस पेज में जंहा पर Camera का Icon बना है वंहा पर Click करके आप अपने Channel का फोटो लगा दे इसके बाद जंहा पर Channel Name लिखा है वंहा पर अपने Channel का नाम डाल दे और Description वाली जगह पर अपने WhatsApp Channel का Description लिख दे और फिर नीचे बने Create Channel के Button पर Click कर दीजिये आपका WhatsApp Channel बन जायेगा ।
WhatsApp Channel पर Followers कैसे बढ़ाये
WhatsApp Channel पर आपको Followers बढ़ाने के लिए आपको अपने WhatsApp Channel के Link को अपनी ऑडियंस के साथ शेयर करना होगा ताकि आपकी ऑडियंस आपके WhatsApp Channel को Follow करे अपने WhatsApp Channel को Share करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को अपनाये।
- WhatsApp Channel बनाने के बाद जब आप वापस से Updates वाले पेज पर जाओगे वंहा पर आपको अपना WhatsApp Channel दिखेगा उस पर Click करिए।
- आपका WhatsApp Channel खुल कर आ जायेगा और आपको ऊपर की तरफ Channel Link लिखा मिलेगा उस पर क्लिक करिए।
- आपका WhatsApp Channel Link आपके सामने आ जायेगा जैसे ही आप उस पर क्लिक करोगे वैसे ही आपके सामने शेयर करिए के कई मीडीयम आजायेंगे आप जिस जगह अपने WhatsApp Channel को शेयर करना चाहते है वंहा पर शेयर कर दे।
अंतिम शब्द
दोस्त जैसा की हमने आपसे इस ब्लॉग पोस्ट के शुरुवात में कहा था की हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अंत तक पढने के बाद आपको WhatsApp Channel के बारे में जानकारी मिल जाएगी और हमें उमीद है की आपको यंहा तक हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ कर WhatsApp Channel के बारे में जानकारी मिल गयी होगी हमारे यंहा पर आपको जो भी जानकारी दी है यदि आपके मन में उससे जुड़ा कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछिए।
आप हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करिए जोकि WhatsApp Channel के बारे में जानना चाहते है । यंहा तक इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद।